जन्मदिन के ही दिन सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

बशीरहाट : बशीरहाट अंचल के हाड़वा थाना के कांस्टेबल लक्ष्मीकांत रंजन (59) की शनिवार की रात जन्मदिन के दिन ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दक्षिण 24 परगना के नोदाखाली थाना इलाके का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत ड्यूटी के बाद रात के वक्त घर लौट रहे थे कि तभी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कुछ दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। वे रास्ते पर ही केक काट रहे थे कि तभी पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल ने लक्ष्मीकांत के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में उस बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर इलाके में शोक का माहौल है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

सिंघम 3 का पोस्टर हुआ रिलीज, लेडी Singham बनकर नजर आई दीपिका

मुंबई : रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम 3 यानी सिंघम अगेन में शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसमें दीपिका पादुकोण आगे पढ़ें »

Kolkata Vegetable Price Hike : सब्जियों की कीमतों पर दिखा गर्मी का …

कोलकाता : कोले मार्केट के विक्रेता कमल हुसैन एक टोकरी में धनिये की पत्तियों के कुछ बंडल बेच रहे थे। लेकिन टोकरी में धनिये की आगे पढ़ें »

ऊपर