प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ममता दीदी’ को उनके जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके 68वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ममता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मीं ममता बनर्जी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वह पहले कांग्रेस में थी लेकिन 1998 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का गठन कर लिया। वह तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

DumDum Local Trains : दमदम में आज से 20 दिनों तक रद्द रहेंगी ट्रेनें

कोलकाता : दमदम स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग परिचालन के कारण इसके पहले भी यात्रियों को कई दिनों तक परेशानी उठानी पड़ी थी। वहीं फिर पूर्व रेलवे आगे पढ़ें »

आसमान से बरसते अंगारों से परेशान पुलिस, अब आई ये खुशखबरी

कोलकाता : गर्मियों में ट्रैफिक पुलिस ही नहीं बल्कि सड़क पर प्रति घंटा ड्यूटी करने वाले थाने के पुलिसकर्मियों को भी ग्लूकोज, नमक और चीनी आगे पढ़ें »

ऊपर