पांशकुड़ा : माध्यमिक परीक्षार्थी का फांसी से लटकता शव बरामद

पांशकुड़ा: माध्यमिक परीक्षार्थी का फंदे से लटका शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना रविवार पूर्व मिदनापुर जिले के पांशकुड़ा थाना इलाके में घटी। जिसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या इसके पीछे कोई और रहस्य है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा माध्यमिक की परीक्षा दे रही थी। रविवार की सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। जानकारी मिलने पर पांशकुड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह शनिवार को भूगोल की परीक्षा देकर घर लौटी थी। उसके बाद रविवार सुबह उसका शव फांसी से लटका मिला। सूत्रों से जानकारी मिली कि छात्रा के पिता को कैंसर है और वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। परिजनों के अनुसार वह लोग अस्पताल में व्यस्त थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

सिंगुर से ममता ने की पथश्री योजना की शुरुआत

बनेंगे 12000 कि.मी. ग्रामीण रास्ते आज से सीएम का 2 दिनों का धरना शुरू सन्मार्ग संवाददाता सिंगुर/कोलकाता : पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएम ममता आगे पढ़ें »

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी : मुर्मू

सन्मार्ग संवाददाता शांतिनिकेतन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में ज्ञान के एक प्रमुख आगे पढ़ें »

ऊपर