ऑन- ड्यूटी मेट्रो स्टाफ ने बीमार यात्री को बचाया

Fallback Image

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : शनिवार की शाम 7.28 बजे चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर एक 28 वर्षीय महिला अचानक बीमार हो गई। उसकी हालत देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी उसकी सहायात के लिए फौरन दौड़ पड़े। वे उसे एक स्ट्रेचर में स्टेशन मास्टर के कार्यालय में ले आए और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला की स्थिति में सुधार न देख महिला को रात 8.02 बजे मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच महिला के परिवार को फोन कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी दी गई। कुछ वक्त बाद महिला के पिता अस्पताल पहुंचे। मेट्रो कर्मचारियों ने महिला का सभी सामान उनके सुपुर्द कर दिया। महिला के पिता ने मेट्रो कर्मचारियों को उनकी त्वरित कार्रवाई और मदद के लिए धन्यवाद दिया।

Visited 85 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Likes-Comments के लिए चलती कार के दरवाजे से लटका शख्स, दंग करेगा खौफनाक स्टंट का Video

नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट की चाह में लोग आए रोज ही कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जो चर्चाओं का आगे पढ़ें »

ऊपर