केशपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत केशपुर में बुधवार की शाम को पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। मृत व्यक्ति का नाम शेख फजरू (62) है। घटना के बारे में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति का अपने पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर लंबे अरसे से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बुधवार को सुबह से ही काफी झगड़ा होने लगा। शाम के समय यह झगड़ा और बढ़ गया। जिसके बाद शेख फजरू की काफी पिटायी की गयी तथा उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया। जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। अस्पताल ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य समाचार
कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »
कोलकाता : सलाद की परिभाषा विस्तृत है। जो भी फल सब्जी कच्ची खाई जा सकती है और रेशेदार है, वह सलाद है। पर क्या आपको आगे पढ़ें »