विभिन्न मुद्दों को लेकर दो पड़ोसियों में हुआ था विवाद
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में एक वृद्ध ने अचानक कटारी लेकर अपने पड़ोस में रहनेवाले 7 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 4 महिलाएं सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर है। उनके सिर और गले में कटारी से गंभीर चोट पहुंची है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार की दोपहर सरसुना थानांतर्गत राखाल मुखर्जी रोड की है। पुलिस ने मामले में अभियुक्त प्रदीप अधिकारी (62) को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे पड़े हुए हैं। घटनास्थल पर टूटी हुई चुड़ियां व चप्पल पड़े हुए हैं। घायलों के नाम परिमल मुखोपाध्याय, संध्या मुखोपाध्याय, साथी मुखोपाध्याय, पापिया मुखोपाध्याय, चंचल मुखोपाध्याय, संजय घोष और सुमिता घोष हैं।
सरसुना में वृद्ध ने कटारी से 7 लोगों पर किया हमला
Visited 89 times, 1 visit(s) today