
कोलकाता : पैगम्बर को लेकर विवादित बयान देने के आरोप में भाजपा की निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसके बाद नूपुर ने पुलिस से समय मांगा है मगर सूत्रों की माने तो कोलकाता पुलिस उसे समय नहीं देना चाहती है। उसकी अर्जी को खारिज करते हुए उसे कोलकाता पुलिस की ओर से एक मेल किया गया। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न थानों में नूपुर के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं लेकिन अमहर्स्ट स्ट्रीट एवं नारकेलडांगा थाने में भी आरोप है। इसके बाद उसे नोटिस भेजी गयी है।