अब कोलकाता पुलिस को दी जाएगी फ्रेंच भाषा की ट्रेनिंग

कोलकाता पुलिस ने अलायंस फ्रांकाइसे के साथ किया समझौता
सर्वाइवल कोर्स के जरिए पुलिस कर्मी सिखेंगे फ्रेंच बोलना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता में विदेशियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए लालबाजार के अधिकारी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अधिक ‘स्मार्ट’ बनने को महत्व दे रहे हैं, नतीजतन कोलकाता पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी फ्रेंच सीखने जा रहे हैं। लालबाजार ने उसके लिए खास इंतजाम किए। लालबाजार में अभी हाल में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लक्ष्मीनारायण मीणा और संयुक्त पुलिस आयुक्त (आधुनिकीकरण) शंखशुभ्र चक्रवर्ती और एलियांज फ्रैंकेइस डू कोलकाता के निदेशक निकोला फासिनो की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले, कोलकाता पुलिस के अधिकारी अंग्रेजी शिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। ब्रिटिश काउंसिल और लालबाजार के संयुक्त प्रयास ‘स्पोकन इंग्लिश’ कोर्स आयोजित की गयी थी। लालबाजार के अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में हर साल कई विदेशी आते हैं। पार्क स्ट्रीट, शेक्सपियर सरणी, ​​न्यू मार्केट, धर्मतला इलाके के अलावा कोलकाता के अलग-अलग जगहों पर विदेशी घूमते हैं। वे फिर से शहर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करते हैं। खासकर सर्दियों में कोलकाता में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। पहले भी यह देखा गया था कि विदेशी लोग सड़क पर दिशा-निर्देश लेने या किसी जगह के बारे में जानने के लिए पुलिस की मदद लेते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि पुलिसकर्मी ठीक से अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं। साथ ही देश के कई प्रांतों के लोग अक्सर दूसरे गैर हिन्दीभाषी राज्यों में हिंदी के बजाय अंग्रेजी को तरजीह देते हैं। यदि आप पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने भी जाते हैं, तो भी कई पुलिसकर्मी और अधिकारी अंग्रेजी के साथ सहज नहीं होते हैं। इसीलिए लालबाजार की ओर से ‘स्पोकन इंग्लिश’ की क्लास की शुरूआत की गयी। लालबाजार के अधिकारियों ने देखा है कि कोलकाता आने वाले विदेशियों में से ज्यादातर अंग्रेजी समझते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अंग्रेजी बोलने में सहज नहीं हैं। उनमें से कुछ जर्मन में और कुछ फ्रेंच में सहज महसूस करते हैं। फ्रांस के अलावा इटली या बेल्जियम के पर्यटक भी अंग्रेजी के बजाय फ्रेंच बोल सकते हैं। इसलिए अगर पुलिस अधिकारी अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रेंच भी बोल सकते हैं तो यह विदेशियों के लिए भी फायदेमंद होगा। यही वजह है कि कोलकाता पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग विंग और फ्रेंच कल्चरल सेंटर एलायंस फ्रांसेइस डु कोलकाता फ्रेंच भाषा का कोर्स शुरू करने जा रहे हैं। प्राथमिक स्तर पर बातचीत के लिए यह ‘सर्वाइवल कोर्स’ शुरू किया जा रहा है। लालबाजार और एलायंस फ्रांसेइस कोलकाता के बीच हुए समझौते के मुताबिक फ्रेंच सीखने के इच्छुक पुलिसकर्मी और अधिकारी कोर्स की लागत का 50 फीसदी खुद देंगे। बाकी का खर्च कोलकाता पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग विंग उठाएगी। फ्रेंच की कक्षाएं 14 जनवरी से शुरू होंगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

… इस मामले में बुरा फंसा नेस्ले !

नई दिल्ली : नेस्ले बेबी फुड के मामले में में सरकार ने फूड रेगुलेटर को चिट्ठी लिखी है। इस मामले में उपभोक्‍ता मामले के मंत्रालय आगे पढ़ें »

Share Market: चार दिन की गिरावट खत्म, तेजी के साथ बाजार बंद

नई दिल्ली: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमला करने से शुरुआती आगे पढ़ें »

ऊपर