दोषी होने पर जयदेव को कोई नहीं बचा सकता : सुकांत

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दोषी होने पर जयदेव को कोई नहीं बचा सकता। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कही। दरअसल, केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ जयदेव खान की तस्वीरें वायरल हुई हैं। ऐसे में तृणमूल ने जयदेव खान को ‘कोयला माफिया’ बताते हुए सवाल उठाया कि जयदेव के साथ केंद्रीय मंत्री क्या कर रहे हैं। इस मुद्दे पर ही प्रतिक्रिया देते हुए सुकांत मजूमदार ने उक्त बातें कही। सुकांत मजूमदार ने कहा, ‘यह काेई मुद्दा ही नहीं है। अगर जयदेव कोयला माफिया है तो गिरफ्तार होगा। अगर उसने कुछ नहीं किया है तो​ फिर कुछ नहीं होगा। अगर वह दोषी है तो भले ही केंद्रीय मंत्री के साथ उसकी तस्वीर हो, लेकिन उसे कोई बचा नहीं पायेगा।’

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर