
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : क्रिसमस के बाद ही महानगर का पारा फिर कुछ बढ़ गया है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि ठण्ड का अनुभव बरकरार रहेगा। अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार को कोलकाता का आसमान लगभग साफ रहा। शनिवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में जलीय वाष्प का परिमाण 41 से 96% तक था। आज यानी नये साल के पहले दिन भी जमकर ठण्ड तो नहीं पड़ेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है। अगले 4-5 दिनों तक इसी तरह तापमान रहने की संभावना है। वहीं दार्जिलिंग, कलिम्पोंग व सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना है। इधर, शनिवार को दार्जिलिंग के संदाकफू में हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने खूब लुत्फ उठाया।