
मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता अल्ताफ शेख को मंगलवार की शाम घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी और बुधवार को उनकी एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक अल्ताफ शेख नोवादापाड़ा मदरसा के हेडमास्टर थे और उनकी सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें मंगलवार रात 9.15 बजे के आसपास रानीनगर क्षेत्र में नजदीक से गोली मारी गई थी।