
मुर्शिदाबाद : सागरदिघी थाने की पुलिस और एंटी क्राइम टीम ने संयुक्त रूप से गुरुवार की दोपहर शेखदिघी के शीतलपारा करमदी से भारी मात्रा में गांजा के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 108 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच महिलाएं हैं। जंगीपुर एसडीपीओ विद्युत तरफदार ने बताया कि नशे के सौदागर उत्तर बंगाल से चार बोरों में 108 किलो गांजा लेकर तस्करी करने के लिए दक्षिण बंगाल जा रहे थे।