
अलीपुरदुआर : धारदार हथियार से प्रहार कर एक गृहिणी के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खून से लथपथ गृहिणी के शव को पुलिस ने बरामद किया है। घटना अलीपुरदुआर नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 की है। मृत गृहिणी का नाम फेनाली विश्वास है। शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान पाये गये। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में मृत महिला के पति व सास को गिरफ्तार किया है।