
35 वार्डों में 100 से अधिक डेंगू के मामले
कोलकाताः डेंगू प्रभावित दक्षिण दमदम नगरपालिका के अधिकारी भी डेंगू के शिकार हो गये हैं। इसके पहले नगरपालिका के 35 वार्डों में डेंगू के मामले 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस बीच बिधाननगर निवासी पालिका के एक अधिकारी के डेंगू पीड़ित होने से प्रशासन हरकत में आया है।
दक्षिण दमदम क्षेत्र में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बार वहां नगर निगम के सफाई निरीक्षक संक्रमित हुए। इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण दमदम के सेनेटरी इंस्पेक्टर रतनगोपाल दास हाल ही में बीमार पड़ गए थे और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नगर पालिका ने बताया कि उन्हें डेंगू हो गया है।
नगर पालिका के 35 वार्डों में डेंगू के सौ से अधिक मामले सामने आये हैं। इस बीच बिधाननगर निवासी अधिकारी की डेंगू पीड़ित होने से प्रशासन हिल गया है। अधिकारियों ने दावा किया कि भविष्य में मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण में शामिल पालिका के कर्मियों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जायेगा। डेंगू के मौसम के दौरान इलाके में जहां तहां जंगल बन गये हैं, खुले बर्तनों में पानी, कचरे का ढेर दिखायी देना आम बात है। इसके बाद भी नगर पालिका का दावा है कि डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है।