
सन्मार्ग संवाददाता
विधाननगर : एक युवती का यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने उसकी मां और मां के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। घटना बागुईआटी थाना अंतर्गत जेंगड़ा हथियारा इलाके की है। अभियुक्तों के नाम विनीता वेद और सुमन झा हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2020 में बेतुआडहरी की रहनेवाल महिला के पति की मौत हो गयी थी। इसके बाद से वह आर्थिक संकट से गुजर रही थी। उसी समय सोशल मीडिया के जरिए उसका परिचय बिहार के वैशाली जिले के रहनेवाले अपने बचपन के दोस्त से हुई। आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके दोस्तों में अवैध संबंध हो गया। आए दिन अभियुक्त सुमन आकर महिला के घर में रहता था। इस बीच अभियुक्त की नजर महिला की बेटी पर पड़ी। उसने प्रेमिका की रजामंदी से उसकी बेटी का भी यौन शोषण किया। बीते कुछ दिनों से लगातार यौन शोषण की शिकार हो रही युवती ने अंत में थाने में अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।