कोलकाता : रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन पर एक यात्री अचानक अस्वस्थ हो गया। बीमार व्यक्ति ने स्टेशन पर मौजूद एक आरपीएफ जवान से सहायता मांगी। आरपीएफ जवान फौरन उस व्यक्ति को स्टेशन मास्टर के केबिन में लेकर गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ वक्त के बाद जब व्यक्ति बेहतर महसूस करने लगा तो उसने मेट्रो कर्मचारियों से घर जाने की इच्छा व्यक्त की। मेट्रो कर्मचारियों ने बीमार व्यक्ति की पत्नी से संपर्क कर उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। शाम 6 बजे के करीब उक्त व्यक्ति की पत्नी उन्हें घर ले जाने के लिए रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन पहुंची, जिसके बाद आधिकारिक औपचारिकताओं के बाद वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ घर के लिए रवाना हो गया। दंपति ने मेट्रो कर्मचारियों को सहायता के लिए धन्यावाद दिया।