दुर्गापूजा पर सप्तमी से लेकर नवमी तक सारी रात चलेगी मेट्रो

एक नजर में
पंचमी (30 सितम्बर) व षष्ठी (1 अक्टूबर) को 288 सर्विसेज
सप्तमी (2 अक्टूबर), अष्टमी (3 अक्टूबर) व नवमी (4 अक्टूबर) को 248 सर्विसेज
दशमी (5 अक्टूबर) को 132 सर्विसेज
एकादशी से त्रयोदशी (6 से 8 अक्टूबर) तक 234 सर्विसेज
कोलकाता : दुर्गापूजा को लेकर महानगर में जोरों से तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में मेट्रो रेलवे पूजा में दर्शना​र्थियों का सबसे आसान साधन होता है। कोविड के दो सालों के बाद अब मेट्रो पूरी तरह से यात्रियों को पूजा दर्शन करवाने की तैयारी कर चुकी है। इसे लेकर जीएम अरुण अरोड़ा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर नवमी तक रातभर मेट्रो चलायी जायेगी।
पंचमी व षष्ठी के दिन : 288 सर्विसेज (144 अप व 144 डाउन) चलेंगी, जो कि सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। पहली मेट्रो कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष से 8 बजे, दमदम-दक्षिणेश्वर से 8.05 बजे एवं दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से 8.10 बजे छूटेगी। अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से रात 11.38 बजे, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर 11.40 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम रात 11.50 बजे छूटेगी।
सप्तमी से नवमी : 248 सर्विसेज (124 अप व 124 डाउन) चलेंगी, जो कि दोपहर 1 बजे से अगले दिन भोर 5 बजे तक चलेगी। पहली मेट्रो कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष, दमदम-दक्षिणेश्वर एवं दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से 1 बजे छूटेगी। अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से भोर 3.48 बजे, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर 3.50 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम 4 बजे छूटेगी।
दशमी के दिन : 132 सर्विसेज होगी जो कि दोपहर 1 से रात 11 बजे तक चलेगी। पहली मेट्रो दोपहर 1 बजे से चलेगी। वहीं अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से रात 9.48 बजे, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर 9.50 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम 10 बजे छूटेगी।
एकादशी से त्रयोदशी के दिन : 234 सर्विसेज होंगी जो कि सुबह से सामान्य समय पर चलेंगी। पहली मेट्रो कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर, दमदम-कवि सुभाष से 6.50 बजे, दमदम-दक्षिणेश्वर से 6.55 बजे एवं दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से 7 बजे छूटेगी। वहीं अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से रात 9.28 बजे, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर 9.30 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम 9.40 बजे छूटेगी।
ईस्ट वेस्ट मेट्रो : सप्तमी से लेकर नवमी के बीच 72 सर्विसेज एवं दशमी के दिन 48 सर्विसेज चलेंगी जो कि दोपहर 11.55 बजे से रात 12 बजे तक हर 20 मिनट के अंतराल में चलेगी। यह सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 के बीच चलेंगी। वहीं दोपहर 12 बजे साल्टलेक से सियालदह तक पहली मेट्रो छूटेगी। अंतिम मेट्रो रात 11.35 बजे सियालदह से एवं 11.40 बजे साल्टलेक सेक्टर 5 से छूटेगी। दशमी के दिन 11.55 बजे सियालदह एवं 12 बजे साल्टलेक सेक्टर 5 से छूटेगी। वहीं अंतिम मेट्रो रात 7.35 बजे सियालदह एवं 7.40 बजे साल्टलेक से छूटेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी पर अगर पहली बार रखने जा …

कोलकाता : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की अष्टमी की तिथि को बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान आगे पढ़ें »

सन्मार्ग अपराजिता के 12वें संस्करण का सफल आयोजन

कोलकाता : पूर्वी भारत में नारी सशक्तीकरण के सबसे बड़े सम्मान समारोह धूत ग्रुप प्रेजेंट्स सन्मार्ग अपराजिता पावर्ड बाय बीएमडी एवं बंगाल एनर्जी और को-पावर्ड आगे पढ़ें »

भारतीय निशानेबाजों ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में टूटा चीन का रिकॉर्ड

Asian Games 2023: भारतीय लड़कियों ने जीता गोल्ड, टिटास की शानदार गेंदबाजी

रूबरू 2.0 में अध्यात्म गुरु मोनिका सिंघल ने सफल जीवन के लिए किया मोटिवेट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरांग जालान मिश्र कर रहे हैं अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व

कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जहां जाती है प्रदेश बर्बाद होता है- पीएम मोदी

Sharadiya Navratri : हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें नवरात्रि की डेट, कलश स्‍थापना की …

महाराष्ट्र सीएम शिंदे के घर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार, गणेश उत्सव में हुए शामिल

Raghav-Parineeti Wedding : … तो ये है ‌Priyanka Chopra के शादी में ना आने की वजह

तेज AC चलाकर सो गई डॉक्टर, ठंड से गई दो नवजात की जान

ऊपर