रवीन्द्र सदन मेट्रो स्टेशन पर ब्रेक समस्या के कारण अटकी मेट्रो

व्यस्त समय पर यात्रियों को हुई परेशानी
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में व्यस्त समय पर मेट्रो रेल की परिसेवा प्रभावित हुई।
तकनीकी समस्या के कारण रवीन्द्र सदन मेट्रो स्टेशन पर एक दमदमगामी मेट्रो ट्रेन अटक गयी। इसके कारण अप लाइन में ट्रेन परिसेवा बंद हो गयी। मेट्रो रेल की तरफ से तकनीकी खराबी से जूझ रहे रेक को खाली कराकर वहां से हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे कव‌ि सुभाष से दमदम की तरफ जा रही एक मेट्रो ट्रेन अचानक दमदम स्टेशन पर रुक गयी। ड्राइवक को पता चला कि तकनीकी खराबी आयी है। इसके बाद कुछ देर तक ट्रेन के ड्रा‌इवर ने समस्या का समाधान करने की कोशिश की। करीब 20 मिनट तक रवीन्द्र सदन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के खड़े रहने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। बाद में खाली रेक को मरम्मत के लिए भेजा गया। इस घटना के कारण अप लाइन पूरी तरह से बंद हो गयी। डाउन लाइन में मेट्रो ट्रेन काफी धीमी गति से चल रही थी। इधर, बीच स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतारे जाने के कारण यात्रियों को काफी समस्याएं हुईं। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर विभिन्न वाहनों का रुख करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद स्थिति स्वाभाविक हुई।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

विक्टोरिया मेमोरियल के आस-पास ना जलाया जाये ईंधन, निगम चलायेगा अभियान

कोलकाता : धर्मतल्ला बस टर्मिनस के मामले में कोलकाता हाई कोर्ट में केएमसी ने रिपोर्ट दाखिल की है। इस मामले के आवेदनकर्ता पर्यावरणविद सुभाष दत्ता आगे पढ़ें »

ऊपर