
कोलकाता : सोमवार से मेट्रो के पर्पल लाइन में जोका-तारातल्ला के बीच मेट्रो परिसेवा की शुरुआत कर दी गयी। शिलान्यास के करीब 12 साल बाद यह परिसेवा आम लोगों के लिए चालू हुई। इसके बाद मेट्रो में बैठे यात्रियों ने अनोखा अनुभव किया। सुबह पहली मेट्रो सुबह 10 बजे रवाना हुई। इसके लिए मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की कतार लग गयी थी। यह परिसेवा शाम 5 बजे तक जारी रही। करीब आधे घंटे के अंतराल में मेट्रो चलायी गयी, जहां पर अधिकतम किराया 20 रुपये और न्यूतन किराया 5 रुपये हैं।