
कोलकाता : उच्च माध्यमिक के परीक्षार्थियों के लिए कोलकाता मेट्रो रेलवे अधिकारी ने फैसला लिया है कि अगले दो शनिवार तक अतिरिक्त मेट्रो चलेगी। मेट्रो की ओर से बताया गया है कि 18 और 25 मार्च को अतिरिक्त मेट्रो चलाने का फैसला किया है। उन दो शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 5 बजे के बीच अतिरिक्त मेट्रो चलेगी।
मेट्रो रेलवे के अनुसार, उन दो शनिवारों को दक्षिणेश्वर स्टेशन से सुबह 9:50 बजे और 11:06 बजे 2 अतिरिक्त कवि सुभाष जाने वाली मेट्रो चलेंगी। 2 अतिरिक्त दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो कवि सुभाष से सुबह 10:00 बजे और 10:55 बजे प्रस्थान करेंगी। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के बीच 2 अतिरिक्त मेट्रो दोपहर 3:40 बजे और शाम 4:15 बजे चलेंगी। कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के बीच 2 अतिरिक्त मेट्रो दोपहर 3:10 बजे और शाम 4:12 बजे रवाना होंगी।
मालूम हो कि उच्च माध्यमिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी है। यह 27 मार्च तक जारी रहेगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक होगी।