और चढ़ेगा पारा, मार्च की शुरुआत में ही रुलाएगी गर्मी, ताप लहर की सम्भावना

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अभी मार्च महीने की शुरुआत ही हुई है और सुबह के समय अब भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। इसी बीच गर्मी भी अब अपना खेल दिखाने लगी है। दोपहर बढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं बह रही हैं और धूप भी कड़ाके की निकल रही है।कुल मिलाकर होली के पहले ही गर्मी से कोलकाता के लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फ़िलहाल यह स्थिति जारी रहेगी और पारा इस तरह और चढ़ेगा। मार्च महीने के मध्य तक ताप लहर की सम्भावना भी मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है। वहीं हवा में अधिक नमी के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ने की सम्भावना है। अलिपुर मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 1 डिग्री अधिक है। वहीं शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था जो स्वाभाविक से 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में दिन व रात का तापमान इसी तरह बढ़ता रहेगा। सुबह के समय हल्की ठंड जल्द ग़ायब होगी और जल्द ही कोलकाता समेत आसपास के ज़िलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।पश्चिमांचल के जिलों में इसी बीच तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। कुल मिलाकर इस बार बंगाल के लोगों को सबसे गर्म होली देखने को मिल सकती है। अगले 5 दिनों तक मौसम में किसी तरह के बदलाव की सम्भावना नहीं है।दक्षिण बंगाल में बारिश की सम्भावना नहीं है जबकि उत्तर बंगाल के दार्जीलिंग व कालिंपोंग में हल्की बारिश हो सकती है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

सिंगुर से ममता ने की पथश्री योजना की शुरुआत

बनेंगे 12000 कि.मी. ग्रामीण रास्ते आज से सीएम का 2 दिनों का धरना शुरू सन्मार्ग संवाददाता सिंगुर/कोलकाता : पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएम ममता आगे पढ़ें »

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना ज्ञान के प्रमुख स्रोत के तौर पर की थी : मुर्मू

सन्मार्ग संवाददाता शांतिनिकेतन : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने भारत की परिकल्पना वैश्विक क्षेत्र में ज्ञान के एक प्रमुख आगे पढ़ें »

ऊपर