कहीं देर ना हो जाए! होली पार्टी के नाम पर लिंक भेजकर लोगों के बैंक अकाउंट कर रहे साफ

त्योहार में मौसम में साइबर ठगों ने तलाशा ठगी का नया धंधा
सस्ते दर पर अनलिमिटेड भोजन, ड्रिंक और म्यूजिक के नाम पर फंसा रहे हैं जालसाज
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : त्योहारों का सीजन यानी पार्टी करने या फिर घूमने का मौसम होता है। दुर्गा पूजा हो या होली इन दिनों लोगों का विभिन्न पार्टी में शामिल होकर त्योहार मनाने का मन करता है। इसी बीच होली का त्योहार आ रहा है और होली के मौके पर फर्जी पार्टियों के नाम पर साइबर जालसाजों के सक्रिय होने के कई आरोप सामने आए हैं। कोई भारी डिस्काउंट का लालच देकर कॉल कर रहा है तो कोई रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिंक भेजकर ठगी कर रहा है। साइबर जालसाज इन दिनों होली पार्टी के नाम पर लोगों के मोबाइल पर फोन कर या मैसेज और लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। जालसाज अपने मैसेज में लिख रहे हैं कि होली के अवसर पर महानगर में एक बड़ी पार्टी आयोजित होने वाली है। इस पार्टी में विभिन्न प्रकार के भोजन, ड्रिंक्स मौजूद रहेंगे। फैमिली के साथ रंग खेलने के साथ ही दिन भर विभिन्न मनोरंजन गतिविधियां होंगी, जिनमें नृत्य-गायन, हुल्लड़ शामिल है। अगर आप भी इस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर मामूली रकम की भुगतान करें। रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पेमेंट के लिए जालसाज लोगों को लिंक भी भेजकर रखते हैं। जैसे ही व्यक्ति उक्त लिंक पर क्लिक कर पेमेंट करता है तो उसके अकाउंट से रुपये गायब हो जाते हैं। हाल ही में महानगर में कुछ ऐसी ही घटनाएं घटी हैं ।
होली पार्टी के नाम पर बालीगंज का युवक हुआ ठगी का शिकार
कुछ दिनों पहले बालीगंज के एक युवक को फोन आया कि उसे सस्त दर पर होली पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया जा रहा है। जालसाज की बातों और प्रलोभन में आकर उसने जल्दबाजी में रजिस्ट्रेशन करा लिया। आरोप है कि जालसाज द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर जैसे ही युवक ने रजिस्ट्रेशन किया। इसके थोड़ी देर बाद उसके बैंक अकाउंट से हजारों रुपये निकाल लिए गए। पिछले कुछ दिनों में शहर में इस तरह की ठगी के कई मामले सामने आए हैं। कलकत्ता व‌िश्वविद्यालय की एक छात्रा के पास भी कुछ दिन पहले इस तरह का फोन आया था। छात्रा के अनुसार एक अज्ञात नंबर से उसके फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनकी कंपनी इस पर शहर के एक मशहूर पार्क में होली पार्टी आयोजित कर रही है। अगर वह पार्टी में शामिल होना चाहती है तो बेहद कम कीमत पर रजिस्ट्रेशन कर सकती है। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उसे अनलिमिटेड फुड ड्रिंक और म्यूजिक की सुविधा भी मिलेगी। हालांक‌ि जालसाज जितने कम कीमत पर रजिस्ट्रेशन की बात कर रहे थे उस पर उसे संदेह हुआ और उसने फोन काट दिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों को प्रलोभन देकर ठग उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। इस तरह की ठगी को लेकर कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाना और एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
क्या कहना है पुलिस का
लालबाजार के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं। धोखाधड़ी की शिकायत मिलते ही हम त्वरित कार्रवाई करने का प्रयास करते हैं। कई मामलों में हम अपराध की जड़ तक पहुंचने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सफल रहे हैं। लेकिन साइबर फ्रॉड को कम करने के लिए आम लोगों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर