मरम्मत के लिए आज और कल रद्द रहेंगी सियालदह से कई ट्रेनें

कोलकाता : मरम्मत कार्य के कारण सप्ताह के अंतिम दिन यानी शनिवार व रविवार को सियालदह मुख्य शाखा की कई ट्रेनों को फिर से रद्द कर दिया गया है। नतीजतन दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईस्टर्न रेलवे ने कहा कि सियालदह मुख्य शाखा पर पुल और लाइन की मरम्मत का काम किया जाएगा। यही वजह है कि इस ब्रांच की कई ट्रेनें हफ्ते के आखिरी दो दिन कैंसिल रहेंगी। मालूम हो कि शनिवार को 10 बजे काम शुरू हो जाएगा। रविवार को रात 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। रविवार को ज्यादातर ऑफिस की छुट्टियां होती हैं। नतीजतन, रेलवे को लगता है कि परेशानी कुछ कम होगी।
ये ट्रेनें होंगी रद्द : रेलवे सूत्रों के मुताबिक शनिवार की रात नैहाटी, राणाघाट, शांतिपुर और कल्याणी बॉर्डर की ट्रेनें रद्द रहेंगी। रविवार को नैहाटी लोकल की 5 जोड़ी, कल्याणी बाॅर्डर की 4 जोड़ी, रानाघाट की तीन जोड़ी, बैरकपुर और शांतिपुर लोकल की दो-दो जोड़ी तथा कृष्णानगर और गेंदे लोकल की एक-एक जोड़ी निरस्त रहेंगी। रेलवे ने इस बात को ध्यान में रखते हुए समय के साथ घर से निकलने की सलाह दी है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज महानगर में

नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा नागरिक अभिनंदन जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी और नेताजी भवन का करेंगी दौरा मंगलवार को बेलूड़मठ जाएंगी राष्ट्रपत‌ि सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आगे पढ़ें »

पंचायत चुनाव से पहले अप्रैल में ममता करेंगी मिदनापुर का दौरा

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पंचायत चुनाव से पहले नए जिले का दौरा शुरू कर रही हैं। वह अप्रैल की शुरुआत में पूर्व मिदनापुर जाएंगी। आगे पढ़ें »

ऊपर