
कोलकाता : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। ठाकुर ने कहा कि टीएमसी का मतलब ‘भ्रष्टाचार का पहाड़’ है। उनकी पार्टी और उनकी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पूरी छूट है।