महुआ मोइत्रा ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री शेयर कर कसा तंज

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर राजनीति जारी है। केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को एक ‘प्रोपेगेंडा पीस’ बताकर यूट्यूब और ट्विटर से हटा दिया है। वहीं इसका लिंक अब भी कई जगहों पर मौजूद है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने विवादित डॉक्यूमेंट्री का अर्काइव लिंक शेयर करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
टीएमसी सांसद ने ट्वीट करते हुए कहा, “क्षमा करें, सेंसरशिप स्वीकार करने के लिए दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए नहीं चुने गए हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लिंक शेयर किया है। उन्होंने आगे कहा, “ये रहा लिंक, आप इसमें जाकर देख सकते हैं। हालांकि बफर करने में थोड़ा समय लगता है।”

डॉक्यूमेंट्री को बैन करने पर नाराजगी
महुआ मोइत्रा ने सरकार की ओर से विवादित डॉक्यूमेंट्री को बैन करने पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इसे तानाशाही बताया था। उन्होंने कहा था, “सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी है कि भारत में कोई भी बीबीसी शो न देख सके। शर्म की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सम्राट और दरबारी इतने असुरक्षित हैं।”

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर