कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की बड़ी घोषणा रियायतों के साथ 15 फरवरी तक बंगाल में बढ़ायी गयी कोविड की पाबंदियां। लेकिन इसके साथ ही कई सारे छूट भी दिये जा रहे है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि वर्क फ्रॉम होम की सीमा बढ़ा कर 75 फीसदी कर दी गई है। इसके साथ ही नाइट कर्फ्यू की सीमा रात 10 बजे से बढ़ाकर सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि रेस्तरां में भी उपस्थिति 75 फीसदी कर दी गयी है। इसके साथ ही मुंबई और दिल्ली से प्रत्येक दिन विमान सेवा शुरू करने का फैसला किया गया है। ब्रिटेन से विमान सेवा पर लगा प्रतिबंध भी हटा ली गयी है।
75 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल भी
ममता बनर्जी ने कहा कि प्रदेश में सिनेमा हाल की क्षमता भी 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत की गई है. साथ ही कक्षा 8 से 11वीं तक के स्कूल 3 फरवरी से खोल दिए जाएंगे। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि रेस्टोरेंट और बार 75 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे हॉल जहां स्पोर्ट्स एक्टिवटी 50 फीसदी क्षमता के साथ हो रही थी वह अब 75 फीसदी कैपेसिटी के साथ हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी खोल दिए हैं। इतना ही नहीं मुंबई और दिल्ली से फ्लाइट रोजाना विमान सेवा शुरू होगी।
जय हिंद वाहिनी शुरू करने की मंजूरी
ममता बनर्जी कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूलों में जय हिंद वाहिनी शुरू करने का फैसला किया गया है। स्कूलों में जय हिंद वाहनी शुरू की जाएगी। यह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श के तहत गठन किया जा रहा है।