
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आसनसोल में भाजपा के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ से तीन लोगों की मौत हो गयी और इस घटना के लिए तृणमूल ने भाजपा पर निशाना साधा है। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने शुभेंदु पर कई सवाल दागे हैं। गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कुणाल ने कहा कि शुभेंदु का मन बढ़ गया है। शुभेंदु कानून को अपना पैतृक संपत्ति मानने लगे हैं। इसी का नतीजा आसनसोल में देखा गया है।
पुलिस की अनुमति के बिना आयोजन हुआ
कुणाल ने दावा किया कि पुलिस की अनुमति के बिना उतनी कम जगह में इतने लोगों को ठेल दिया गया। अविलंब शुभेंदु अधिकारी और जो वहां थे उनके नाम पर एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
दिलीप के मॉर्निंग वॉक की तारीफ, शुभेंदु को कोसा
कुणाल ने भाजपा सांसद दिलीप घोष के मॉर्निंग वाॅक करने की आदत को सराहा है। वहीं उन्होंने शुभेंदु को जमकर कोसा है।