
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : दिसम्बर महीने की शुरुआत हो चुकी है, लेेकिन ठण्ड एक तरह से गायब है। 1 दिसम्बर यानी गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान स्वाभाविक से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही दक्षिण बंगाल के जिलों में भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह व शाम को ठण्ड का एहसास होगा। हालांकि बाकी दिन ठण्ड नहीं रहेगी। बताया गया कि आगामी 24 घण्टों तक इसी तरह तापमान रहेगा। विस्तृत खबर के लिए पढ़े कल का सन्मार्ग।