कोलकाता का न्यूनतम पारा पहुंचा 14 डिग्री के पार, अगले 2 दिनों में और बढ़ेगी गर्मी

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : केवल 5 से 7 दिनों तक जमकर ठण्ड पड़ने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि कोलकाता से ठण्ड जा रही है। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इधर, मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले 2 दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है यानी गर्मी और बढ़ सकती है। वहीं गत गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि शुक्रवार को यह बढ़कर 14.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। वहीं आज यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास पहुंच सकता है। अगले 24 घण्टों में बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है। कोलकाता के साथ ही दक्षिण बंगाल के जिलों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तरी हवाएं कमजोर हुई हैं जिससे तापमान बढ़ा है। अगले कुछ ​दिनों तक इसी तरह तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि उत्तर बंगाल के जिलों में ठण्ड फिलहाल बरकरार रहेगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

फेमस Youtuber मनीष कश्यप आज BJP में होंगे शामिल

पटना: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप आज BJP का दामन थामेंगे। BJP हेडक्वार्टर में मनीष को आज पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इससे पहले आगे पढ़ें »

ऊपर