रेडियो के जरिए लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर रही है कोलकाता पुलिस

अगले दो महीने तक रेडियो पर चलेगा विज्ञापन
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के साइबर सेल की ओर से महानगर में विभिन्न तरह के साइबर क्राइम के प्रति लोगों को रेडिया विज्ञापन के जर‌िए जागरूक किया जा रहा है। कोलकाता पुलिस इसके लिए रेडियो चैनल के जरिए पार्टनरशिप में जागरूकता अभियान चला रही है। 26 जनवरी से ‘साइब्रो बोलचे सोनो’ अभियान की शुरुआत की गयी है। इस जागरूकता अभियान के तहत दिन में दो बार 60 सेकेंड के लिए विभिन्न तरह के साइबर क्राइम के प्रत‌ि ऑडियो मैसेज के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। पुलिस के अनुसार सुबह 8 से 10 बजे और शाम 6 से 9 बजे के बीच यह जागरूकता अभियान रेडियो पर चलाया जाएगा। इन दिनों विभिन्न तरह के साइबर क्राइम को ऑडियो मैसेज में ड्रामाटाइज कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। करीब 20 कहानी तैयार कर उसे रेडियो पार्टनर के जरिए ऑन एयर किया जाएगा। उम्मीद जतायी जा रही है कि पुलिस की इस पहल से और भी लोग जागरूक होंगे। पुलिस के इस कार्यक्रम में टार्गेट ऑडियंस ऑफ‌िस यात्री, स्कूल जाने वाले छात्र और अभिभावक हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

अब दूरदर्शन का लोगो भी हुआ भगवा, लोग बोले….

नई दिल्‍ली : भारत सरकार की प्रसार भारती सेवाओं में दूरदर्शन डीडी न्यूज चैनल ने अपना लोगो लाल से भगवा कर लिया है।इसको लेकर पूरे देश आगे पढ़ें »

तनातनी के बीच बंगाल के शिक्षा विभाग ने राज्यपाल से की यह मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से उन संस्थानों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियां करने का अनुरोध किया आगे पढ़ें »

ऊपर