सीबीआई की छानबीन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : सीबीआई के 15 अधिकारियों को वर्ष 2022 हेतु ‘जांच में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री के पदक’ से सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय द्वारा पदक हेतु चयनित सीबीआई अधिकारियों में कोलकाता से भी एक अधिकारी को यह सम्मान मिला है। सीबीआई, ई ओ- 4 यूनिट के निरीक्षक अधिकारी दीपक कुमार को छानबीन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया। इन अधिकारियों में अन्य हैं – सुरेन्द्र कुमार रोहिल्ला, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ए सी- 2, नई दिल्ली, प्रमोद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ए सी–1, नई दिल्ली, संदीप सिंह, सुरेश सिंह भदौरिया, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ए सी बी, गांधीनगर, मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ई ओ–1, नई दिल्ली, कुमार भास्कर, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, ए सी –1, नई दिल्ली सहित कुल 15 अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है। गृह मंत्रालय (भारत सरकार) ने जांच में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय जांच एजेन्सियों तथा राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश की पुलिस जांच एजेन्सियों के सदस्यों को पदक प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की है।
कोलकाता सीबीआई के अधिकारी को मिला केन्द्रीय गृह मंत्री पदक
Visited 108 times, 1 visit(s) today