
बोली, गण उत्सव में गणतंत्र की जीत हुई
जनता ने आशीर्वाद दिया, जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के चुनाव में तृणमूल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह जनता की जीत है। गण उत्सव में गणतंत्र की जीत हुई है। जनता ने आशीर्वाद दिया है, जिसे बखूबी निभाया जाएगा। ममता ने कहा कि कोलकाता हमारा गर्व है, बंगाल हमारा गर्व है। देश को मार्ग दिखाएगा कोलकाता। ममता ने कहा कि यह चुनाव कई मायनों में राष्ट्रीय पार्टी का भी था। उनके उम्मीदवार भी थे जिन्हें जनता ने नकार दिया यह जीत मां माटी मानुष की जीत है। जनता के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए ममता ने कहा कि जिन तरह लोगों ने हमें समर्थन दिया है उसके लिए सभी को धन्यवाद। कोलकाता को सुंदर बनाया गया है, आने वाले समय में और खूबसूरत होगा कोलकाता।