
कोलकाता : कोलकाता नगर निगम महानगर के लोगों के लिए ‘आमार चोखेर कोलकाता ‘ प्रतियोगिता की शुरुआत कर रहा है, जिसके जरिये केएमसी आम लोगों के नजरिये से महानगर की खूबसूरती को कैमरे में कैद करने का प्रयास करेगा। मेयर फिरहाद हकीम ने प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि ‘आमार चोखेर कोलकाता ‘ प्रतियोगिता की शुरुआत आज से ही की जा रही है। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल को समाप्त होगी। इस प्रतियोगिता के दौरान महानगर के लोग निगम की वेबसाइट पर महानगर का बेस्ट फोटो क्लिक करके भेजेंगे। उनमें से 30 फोटो को चुना जाएगा और उसके बाद बेस्ट 3 फोटो को प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके साथ ही उनके फोटो को ऐतिहासिक टाउन हाल में लगाया जाएगा। कोलकाता नगर निगम आगे भी ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा।