खड़गपुर : दहेज नहीं मिला तो पत्नी को घर से निकाला और पहुंचा सलाखों के पीछे

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत डेबरा थाना क्षेत्र के चकबहादुर गांव में दहेज नहीं मिलने पर पत्नी को घर से निकाल देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देवाशीष माईती है। मालूम हो कि अभियुक्त की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसका पति और ससुराल वाले 10 लाख रुपया दहेज देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन दहेज नहीं देने पर ससुरालवालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह महिला मायके चली गयी थी, लेकिन 21 फरवरी को वह महिला मायके से ससुराल लौटी तथा पति के घर के सामने धरने पर बैठ गयी। महिला लगातार 7 घंटे तक धरने पर बैठी रही। घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय बीडीओ के हस्तक्षेप से महिला ने अपना धरना खत्म किया तथा अपने पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ उसी दिन डेबरा थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकाय़त दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति  को गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें

मुख्य समाचार

पत्नी का हुआ था तीन बार गर्भपात, बच्चा पाने के लिए तांत्रिक के कहने पर बच्ची की बलि चढ़ायी!

तिलजला हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा नवरात्रि में बच्ची की बलि देने पर पत्नी को होगा बच्चा बच्ची का यौन शौषण कर आगे पढ़ें »

डीए आंदोलन के बीच ममता ने सरकारी कर्मचारियों का त्योहारी बोनस बढ़ाया

राज्य कैबिनेट में लिया गया फैसला कोलकाता : महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का आगे पढ़ें »

ऊपर