
खड़गपुर : खड़गपुर इलाके में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां पिता पर मां की अनुपस्थिति में अपनी बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिग को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना खड़गपुर के पिंगला थाना क्षेत्र के जलचक क्षेत्र संख्या 10 के तिल्दागंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी का नाम कार्तिक मिश्रा है और उसकी उम्र 34 साल है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है। कोर्ट ने पांच दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है। परिजन व पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग की मां काफी समय से पारिवारिक विवाद के चलते अपने पति व बेटी को छोड़कर अपने पिता के घर पर रह रही थी। उसी दौरान यह घटना घटी है। आरोप है कि मां के घर में नहीं रहने पर उसके पिता ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया।