
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। वहां की मुख्यमंत्री को प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं है। वह भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखतीं। वह सुप्रीम कोर्ट, मानव अधिकार आयोग सभी का तिरस्कार करती हैं। बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात कही।