दिनों दिन घट रही है यात्रियों की संख्या
लोगों ने अब जाॅय राइड का दे दिया तमगा
अगले सप्ताह से हो सकता है यात्रियों की संख्या में इजाफा
कोलकाता : जोका-तारातल्ला मेट्रो जिसका देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उसे लेकर लोगों को काफी देर से ज्यादा इंतजार था। उद्घाटन के बाद लोगों में उत्साह था लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे यात्रियों की संख्या कम होती जाती है। वहीं इससे मेट्रो रेलवे के अधिकारी परेशान हो रहे हैं। जोका-तारातला मेट्रो ने अपने परिचालन के पहले दिन सोमवार को जहां यात्रियों की संख्या 5000 का आंकड़ा पार किया, वहीं शुक्रवार को यह संख्या घटकर आधी रह गई। मेट्रो के भीतर आने वाले दिनों में इसमें और कमी आने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण यात्रियों को एक घंटे का इंतजार करना अर्थात मेट्रो के बीच होनेवाली 1 घंटे का अंतराल है।
मेट्रो को बना दिया गया जॉय राइड : अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती कुछ दिनों तक लोग इस मेट्रो में दिलचस्पी के साथ सवार हुए हैं। परंतु अब ऐसा नहीं है अब इसे जॉय राइड कहा जाने लगा है। इसके अलावा, ट्रेन सुबह में चलने लगती है, जब कार्यालय का समय समाप्त हो जाता है। जोका से सुबह 10 बजे से और तारातल्ला से 10:30 बजे चलती है। नतीजतन, ऐसे अजीब समय में यात्रियों की संख्या कम होती है। यदि कोई ट्रेन इस पर छूट जाती है, उसके लिए 1 घंटे तक इंतजार करना होता है। अर्थात पहली ट्रेन 10 बजे तो दूसरी 11 बजे आती है।
यात्रियों की संख्या रही इस प्रकार : मेट्रो सूत्रों के मुताबिक सोमवार को पहले दिन मेट्रो में 5003 लोग यात्री थे, मंगलवार 3102, बुधवार 2724, गुरुवार 2137 और शुक्रवार 2361। इस लाइन पर शनिवार और रविवार को मेट्रो बंद रहेगी। अधिकारियों का दावा है कि प्रतिदिन 12 ट्रिप ट्रेनें हैं। वह भी एक घंटे बाद। यात्रियों की संख्या कम होना स्वाभाविक है। हालांकि, इस समय को जल्द ही बढ़ाने की योजना है। जोका से आखिरी ट्रेन शाम 5 बजे और तारातल्ला से 5:30 बजे है। इस रूट पर 6 स्टेशन हैं- जोका, ठाकुरपुकुर, शेखरबाजार, बेहाला चौरास्ता, बेहाला बाजार और तारातल्ला।
जल्द होगा यात्रियों की संख्या में इजाफा : मेट्रो अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से हालांकि यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। चूंकि पूरा डिविजन नहीं चालू हुआ है। ऐसा इसलिए हुआ है। वहीं यात्रियों की शिकायत है कि मेट्रो हर घंटे चलती है। इतने अंतराल में ट्रेन चलेगी तो स्वाभाविक रूप से यात्री नहीं होंगे। मेट्रो छूटेगी तो लोग कब तक खड़े रहेंगे।
जोका-तारातल्ला मेट्रो : यात्रियों को एक घंटा इंतजार करवाना मंहगा पड़ रहा है रेलवे को
Visited 121 times, 1 visit(s) today