
नई दिल्ली: कंबल वितरण के दौरान हुये भगदड़ मामले में आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने की खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सुकांत मजूमदार ने प्रेस कांफ्रेस में उनके गिरफ्तार किये जाने की जानकारी दी। उनके अनुसार दिल्ली निकट नोएडा में यमुना एक्सप्रसवे से जितेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। जितेंद्र तिवारी अपनी पत्नी चैताली तिवारी के साथ आगरा जा रहे थे. उस समय उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आसनसोल में कंबल बांटने के दौरान 3 लोगों की मौत की घटना में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कंबल वितरण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि थे। हालांकि, यह घटना शुभेंदु अधिकारी के इवेंट से जाने के बाद हुई थी।
जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोलकाता लाया जा रहा है। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया है। इस बारे में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष कहते हैं, ”बदले की राजनीति हो रही है। इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया है। यह एक गिरफ्तारी योग्य मामला नहीं है।”