2047 तक भारत शीर्ष अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा – राजनाथ सिंह

सन्मार्ग संवाददाता
शांतिनिकेतन : विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता कर रहे राजनाथ सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारा देश 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, अगले 4-5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आज जब हमारा देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है, देश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए-नए मानदंड स्थापित कर दुनिया भर में अपनी धाक जमा रहा है, ‘मेक इन इंडिया से होते हुए मेक फॉर द वर्ल्ड’ की राह पर आगे बढ़ रहा है, तो निश्चित ही यह गुरुदेव की दूरदृष्टि का परिणाम है।’

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

मोटापे का सफल इलाज है – सलाद

कोलकाता : सलाद की परिभाषा विस्तृत है। जो भी फल सब्जी कच्ची खाई जा सकती है और रेशेदार है, वह सलाद है। पर क्या आपको आगे पढ़ें »

ऊपर