
कांचरापाड़ा : कांचरापाड़ा के न्यू कॉलोनी इलाके से शुक्रवार को एक महिला के शव बरामद होने के बाद से उसकी हत्या की छानबीन में जुटी बीजपुर पुलिस ने 12 घंटों में ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया। साथ ही पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर से गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान पुलिस ने हावड़ा के दासपुर छोटो माठ निवासी बासंती भट्टाचार्य (47) के रूप में की है। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त जयप्रकाश राम (30) मुख्य रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है हालांकि वह कांचरापाड़ा के स्टोर बाजार इलाके में रहता था। विस्तृत खबर के लिए पढ़े कल का सन्मार्ग।