
कोलकाता : इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि गृहमंत्री अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंच चुके है। वहां से वह सीधे भाजपा कार्यालय जायेंगे। मालूम हो कि राज्य सचिवालय नबान्न में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की एक बैठक में शामिल होने के लिए अमित शाह आज यानी शुक्रवार की रात कोलकाता आये है। कोलकाता एयरपोर्ट से सीधे वह मुरलीधर स्ट्रीट स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बंगाल में अगले साल पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भाजपा कार्यालय के बाहर समर्थकों में रहा उत्साह का माहौल
भाजपा कार्यालय के बाहर गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए समर्थकों में उत्साह का माहौल दिख रहा है। नारेबाजी व ढोल के शोर के बीच समर्थक अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए।
কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী শ্রী @AmitShah জীকে স্বাগত জানানোর জন্য বিজেপির প্রদেশ দপ্তরে সকল বিজেপি কর্মীগণ প্রস্তুত। pic.twitter.com/Adm9pjYhaz
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) December 16, 2022