
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुये थे। सुबह 10:30 की विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए और दोपहर 12:30 बजे दिल्ली पहुंचें। दिल्ली पहुंचने के बाद डॉक्टर बॉस राष्ट्रपति से मिलने जाएंगे क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों ही दिल्ली में नहीं है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, राज्यपाल डॉक्टर बोस दिल्ली में इन दोनों से भी मिलेंगे। दिल्ली के चाणक्यपुरी में नए बंग भवन उनके रहने के लिए सुंदर बंदोबस्त किया गया है। यहां आपको बताते चलें, नए बंग भवन में राष्ट्रपति के लिए एक स्पेशल सूट है।