
कोलकाता : गत मंगलवार को गरफा थानांतर्गत शरत घोष गार्डन लेन में दो लोगों शांति सिंह व गोवर्द्धन सेठ की शव बरामदगी के मामले की जांच में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसमें पता चला है कि गोवर्द्धन शांति को हमेशा अपने साथ रखना चाहता था। ये दोनों लिव इन पार्टनर थे। शांति रोजाना दोपहर 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक ही गोवर्धन के फ्लैट में उसे संभालती थी। इधर शांति अपने परिवार के प्रति भी झुकी हुई थी। ऐसे में गोवर्द्धन ने उसे अपने साथ रहने के लिए ऑफर दिया था, परंतु शांति ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और गोवर्द्धन ने उसकी हत्या कर अपने ट्रेन के सामने जा कूदा।
इल फोन जीआरपी के अधिकारियों को मिलने के बाद परिवार वालों को इसकी खबर दी गयी।