
महिला से किया अश्लील आचरण, दो गिरफ्तार
गिरीश पार्क इलाके की घटना
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : महानगर में शराब के नशे में महिला से अश्लील आचरण करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना गिरीश पार्क थानांतर्गत सागर धर लेन की है। अभियुक्तों के नाम पिंटू पंडित और संदीप पंडित है। पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके मकान में दो लोग किरायेदार के तौर पर लहते हैं। रविवार की दोपहर दोनों व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा करने लगे। महिला द्वारा उनका विरोध करने पर अभियुक्तों ने उसे लक्ष्य कर गाली-गलौज और अश्लील आचरण किया। यही नहीं अभियुक्तों ने महिला को धमकी भी दी। बाद में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।