गरियाहाट व पार्क स्ट्रीट फ्लाईओवर की होगी मरम्मत, हेल्थ रिपोर्ट में खुलासा

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज हादसे के बाद से ही महानगर के फ्लाईओवरों व ब्रिजों की हेल्थ पर सवाल उठे। उस घटना के बाद से ही विभिन्न फ्लाईओवर व ब्रिजों की स्वास्थ्य जांच का सिलसिला नियमित रूप से राज्य में शुरू किया गया। इसी के तहत एचआरबीसी भी अपने अधीन 5 बड़े फ्लाईओवर की हेल्थ चेकअप कराया है इनमें से दो फ्लाईओवर की मरम्मत की आवश्यकता सामने आयी है। महानगर के व्यस्तम फ्लाईओवरों में शामिल गरियाहाट फ्लाईओवर तथा पार्क स्ट्रीट फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य होगी। इससे पहले ट्रैफिक मूवमेंट को लेकर अधिकारियों की बैठक होगी। एचआरबीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन दोनों फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य फंड मिलते ही शुरू कर दिया जायेगा। हालांकि स्थिति बहुत ज्यादा खराब नहीं है लेकिन मरम्मत की आवश्यकता है।
क्या कहना है अधिकारी का
एचआरबीसी के एक अधिकारी ने बताया कि हमलोग नियमित रूप से एचआरबीसी अधीन सभी 6 फ्लाईओवर का हेल्थ चेकअप करते हैं। इन 6 फ्लाईओवर में हैं एजेसी बोस फ्लाईओवर, गरियाहाट फ्लाईओवर, खिदिरपुर फ्लाईओवर, पार्क स्ट्रीट फ्लाईओवर, दमदम के नागेरबाजार फ्लाईओवर तथा काशीपुर स्थित लॉक गेट फ्लाईओवर। व्यस्तम फ्लाईओवर होने के कारण कोई भी काम यहां करने से पहले कई तरह की प्लानिंग करनी होती है।
इन फ्लाईओवर की रिपोर्ट है ठीक
सूत्रों के मुताबिक हेल्थ चेक अप की रिपोर्ट में खिदिरपुर फ्लाईओवर, नागेरबा​जार फ्लाईओवर, एजेसी बोस फ्लाईओवर की हेल्थ रिपोर्ट फिलहाल ठीक है। तुरंत यहां मरम्मत कार्य की आवश्यकता नहीं है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी हेल्थ चेक अप किया गया था।
एक नजर हेल्थ ऑडिट की मुख्य बातों पर
एक अधिकारी के मुताबिक किसी ब्रिज या फ्लाईओवर के हेल्थ ऑडिट के समय काफी बारिकी से हर पहलुओं को देखा जाता है। इनमें कुछ अहम बातें यह हैं कि फ्लाईओवर या ब्रिज की उम्र कितनी है। जब उस ब्रिज का निर्माण हुआ उस समय कितने वाहनों का आवागमन था और अभी कितने वाहन गुजरते हैं। यानी वजन वहन की क्षमता कितनी है। ब्रिज व फ्लाईओवर में क्या कमी है, जिसे बिना किसी विलंब के ठीक करना है। क्या फ्लाईओवर पर तुरंत भारी वाहनों पर रोक लगानी है या नहीं। जरूरत पड़ी तो किसी-किसी फ्लाईओवर का फिर से निर्माण किया जा सकता है।
महानगर में तैयार हुए हैं 2 नये ब्रिज
माझेरहाट ब्रिज का एक हिस्सा गिरने के बाद राज्य सरकार ने उसे पूरी तरह से तोड़कर नया ब्रिज तैयार किया है। उसके बाद टाला ब्रिज की हेल्थ रिपोर्ट में ज्यादा गड़बड़ी आने के बाद उसे भी तोड़कर नया ब्रिज तैयार किया गया है।

शेयर करें

मुख्य समाचार

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा ने लाइमलाइट लैब ग्रोन डायमंड्स के दूसरे स्टोर का किया उद्घाटन

कोलकाता : देश का सबसे बड़ा सीवीडी डायमंड ज्वेलरी ब्रांड लाइमलाइट डायमंड्स ने केवल 15 महीने के समय में कोलकाता में अपने दूसरे स्टोर की आगे पढ़ें »

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 5 करोड़ !

नई दिल्ली : मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर आगे पढ़ें »

ऊपर