
सन्मार्ग संवाददाता
हुगली : 400 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ कि बंडेल चर्च में क्रिसमस के मध्यरात्रि को की जाने वाली विशेष प्रार्थना के समय में बदलाव किया गया। इसका कारण है कोरोना वायरस। पिछले 400 वर्षों से क्रिसमस पर रात 12 बजे यहां विशेष प्रार्थना आयोजित की जाती रही है। हालांकि इस बार ये प्रार्थना रात 10.30 बजे आयोजित की गयी। चर्च प्रबंधन का दावा है कि काफी दूर-दराज से लोग यहां आते हैं। वे सभी प्रार्थना में शामिल होकर सही समय पर घर लौट सकें, इस कारण ही ऐसा किया गया है। चर्च प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि कोरोना परिस्थितियों के कारण चर्च के 3 पृथक स्थानों पर मध्यरात्रि की प्रार्थना की गयी सोशल डिस्टेंसिंग मानते हुए ही प्रार्थना की गयी।