
सन्मार्ग संवाददाता कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के चुनाव में पहली बार तृणमूल कांग्रेस द्वारा 17 हिन्दीभाषी को टिकट मिली है। तृणमूल कांग्रेस ने अपनी सूची में हर वर्ग से प्रतिनिधित्व के लिए प्रार्थी को मौका दिया है। इसी क्रम हिन्दीभाषियों के लिए भी तृणमूल ने केएमसी के चुनाव में बड़ा मौका दिया है। पहली बार 15 हिन्दीभाषी उम्मीदवार चुनाव के मैदान में उतारा है।
टिकट पाने वाले 17 हिन्दीभाषी के ये नाम हैं –
वार्ड नम्बर 6 से सुमन सिंह, वार्ड 20 से विजय उपाध्याय, वार्ड 22 से श्याम प्रकाश पुरोहित, वार्ड 23 से सांवरमल अग्रवाल, वार्ड 25 से राजेश सिन्हा, वार्ड 27 से मिनाक्षी गुप्ता, वार्ड 42 से महेश शर्मा, वार्ड 45 से शक्ति प्रताप सिंह, वार्ड 47 से बिमल सिंह, वार्ड 71 से पापिया सिंह, वार्ड 79 से रामप्यारे राम, वार्ड 87 से मनीषा बोस साव, वार्ड 116 कृष्णा सिंह, वार्ड 117 अमित सिंह व 118 तारक सिंह।