महापर्व छठ का पहला अर्घ्य आज, सीएम करेंगी घाटों का दौरा

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : आज यानी रविवार को श्रद्धा व आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य दिया जायेगा। गत शुक्रवार को नहाय-खाय से छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। नहाय – खाय के अगले दिन यानी शनिवार को खीर-पुरी का प्रसाद खाकर छठव्रतियों ने खरना व्रत का पालन किया। प्रसाद सभी लोगों में भी बांटा जाता है। खरना का प्रसाद खाने के बाद ही 36 घण्टे निर्जला छठ व्रत की शुरुआत हो जाती है। आज, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जायेगा। इसके बाद सोमवार को उदयाचलगामी सूर्य काे अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपन्न होती है। उदयाचलगामी सूर्य काे अर्घ्य देने के बाद ही छठव्रती अपने व्रत का पारण करते हैं।
घर-घर गूंजने लगे छठ गीत
छठ को अत्यंत ही पावन पर्व माना जाता है और यही कारण है कि इसे महापर्व कहते हैं। छठ पूजा की शुरुआत से ही घर-घर छठ गीत गूंजने लगे हैं। वहीं आज घाटों पर भी छठ पूजा के गीत गूंजेंगे और आस्था व विश्वास की अनुपम छटा देखने को मिलेगी।
बाजारों में उमड़ी भीड़
छठ पूजा की सामग्रियों की खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ शनिवार को उमड़ी। कोलकाता के विभिन्न बाजारों में छठ पूजन की सामग्रियां जैसे कि सूप, दौरा, नारियल, घवद, गन्ने, फल इत्यादि की बिक्री हो रही थी। छठ पूजा के कारण फलों के दाम कुछ बढ़े हुए जरूर थे, लेकिन लोगों की आस्था के आगे यह महंगाई कुछ भी नहीं थी। लोग जमकर छठ पूजन की सामग्रियों की खरीदारी करते हुए दिखे।
सज-संवरकर तैयार हुए घाट
आज अस्ताचलगामी सूर्य काे अर्घ्य के लिए सभी छठ घाट सज – संवरकर तैयार हैं। घाटों के आस-पास की सड़कों की सफाई भी करवायी गयी है ताकि भुईंपरी करने वाले छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशान ना हो। रवींद्र सरोवर व सुभाष सरोवर बंद होने के कारण कोलकाता नगर निगम व केएमडीए की ओर से कई कृत्रिम छठ घाटों की व्यवस्था इस बार भी की गयी है।
घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छठ घाटों पर सुरक्ष के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वॉच टावर से लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गये हैं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर पुलिस नजर रख सके। कोलकाता के विभिन्न छठ घाटों पर 2,000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किये जायेंगे।
इन छठ घाटों पर जायेंगी सीएम
पश्चिम बंगाल में छठ पूजा की लोकप्रियता इस कदर बढ़ गयी है कि राज्य सरकार ने इस बार छठ पूजा पर दो दिनों की छुट्टी की घोषणा की है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के छठ घाटों का दौरा करेंगी। आज सीएम दही घाट व तख्ता घाट का दौरा करने वाली हैं। हर साल सीएम इन छठ घाटों का दौरा करती हैं और छठ मईया की पूजा-अर्चना भी करती हैं।

शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, DRDO ने बनाई सबसे हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट

नई दिल्‍ली: भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार नया मुकाम हासिल कर रहा है। ‘आत्‍मनिर्भर भारत’ के स्‍वप्‍न को पूरा करने की कोशिशों में लगातार सफलताएं आगे पढ़ें »

ऊपर