
मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद थाना क्षेत्र के लालबाग कटिगंगा के संन्यासी डांगा में दुर्गापूूजा का चंदा नहीं देने को लेकर पूजा मंडप परिसर में दो गुटाें के बीच मारपीट होने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का नाम सुचित्रा मंडल है। जानकारी के अनुसार रक्षाकाली पूजा कमेटी की पहल पर दुर्गापूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के तहत महिला सोमवार को अंजली लेने के लिए पंडाल में आई थी। इस बीच पूजा कमेटी के कुछ सदस्यों और महिला के पड़ाेसियों ने चंदा नहीं देने का आरोप लगाया और महिला से झगड़ा करने लगा। इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। महिला के परिजनों की पिटाई करने लगे। सुचित्रा अपने परिजनों का बीच बचाव के लिए आगे आई। इस दौरान एक गुट ने महिला की सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।