बैंकॉक से कोलकाता आ रही फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

कोलकाताः बैंकॉक से भारत के कोलकाता आ रही थाई स्माइल की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई। फ्लाइट के भीतर दो यात्रियों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। ताजा घटना का वीडियो देखने से पता चलता है कि अब अपराध की घटनाएं फ्लाइट्स में भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामला मंगलवार (27 दिसंबर) का है।

वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

घटना के वायरल हो रहे वीडियो में, दो लोगों को एक दूसरे के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक फ्लाइट अटेंडेंट स्थिति को शांत करने का प्रयास करती है। दो पुरुष यात्री एक दूसरे से उलझ जाते हैं जिसमें एक यात्री को दूसरे से “हाथ नीचे कर” कहते हुए सुना जा सकता है। वह बार-बार चिल्लाता नजर आ रहा है, “अपना हाथ नीचे करो”। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और मामला हाथापाई पर उतर आता है।

 

एक यात्री ने दूसरे की कर दी पिटाई

वीडियो में उसके बाद झगड़ रहा एक यात्री अपना चश्मा उतारता हुआ दिखाई देता है और दूसरे यात्री को मारना शुरू कर देता है, इसके साथ ही उसके दोस्त भी झगड़े में शामिल हो जाते हैं। दूसरा आदमी वापस नहीं मारता है और केवल खुद पर हो वार को टालने की कोशिश करता दिखता है। फ्लाइट अटेंडेंट दोनों को अलग करने का प्रयास करती है। सह-यात्रियों और फ्लाइट अटेंडेंट को आदमी को रुकने और शांत होने का आग्रह करते हुए सुना जा सकता है।

 

 

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

अब दूरदर्शन का लोगो भी हुआ भगवा, लोग बोले….

नई दिल्‍ली : भारत सरकार की प्रसार भारती सेवाओं में दूरदर्शन डीडी न्यूज चैनल ने अपना लोगो लाल से भगवा कर लिया है।इसको लेकर पूरे देश आगे पढ़ें »

तनातनी के बीच बंगाल के शिक्षा विभाग ने राज्यपाल से की यह मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस से उन संस्थानों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्तियां करने का अनुरोध किया आगे पढ़ें »

ऊपर